logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: मुख्यमंत्री शिंदे के ऊपर जूता फेंकने वाले के खिलाफ मामला दर्ज


यवतमाल: शासन आपल्या दारी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जूता फेंकने की घटना सामने आई थी। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। वहीं अब आरोपी एक खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान संतोष नथ्थू गदई (४०, जामडोह) के रूप में की गई है। 

ज्ञात हो कि, सोमवार को यवतमाल में शासन आपल्या दारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस कर्यक्रम का आयोजन किया गया था। जैसे ही मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में पहुंचे, भीड़ में मौजूद आरोपी संतोष ने मुख्यमंत्री पर जूता फेंक दिया। हालांकि, जूता मुख्यमंत्री पर न जाकर दूसरी साइड गिरा।

मुख्यमंत्री पर हमला होते देख वहां मौजूद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जानकर पिटाई कर दी।भारी पुलिस बल तैनात होने के बावजूद मुख्यमंत्री पर हुए इस हमले से विभाग में हड़कप मच गया। पुलिस तुरंत वहां पहुंची और भीड़ से आरोपी को निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।