logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: कर्जबाजारी और फसल नुकसान से परेशान किसान ने की आत्महत्या


यवतमाल: जिले के पंढारकवड़ा तहसील से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। जहां कर्जबाजारी, सूखा और जंगली जानवरो द्वारा फसलों के नुकसान से परेशान एक किसान ने अपने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान की पहचान राजू श्रीपद जिद्देवार (46) के रूप में हुई है। यह घटना रविवार को सामने आई।

मिली जानकारी के अनुसार, राजू के पास टीपेश्वर अभयारण्य और सुन्ना गेट के पास सुन्ना में चार एकड़ का खेत है। अभयारण्य में हर साल वन्यजीवों द्वारा उनकी कृषि फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया जाता है। इस साल भी उनके खेत की फसल को जंगली जानवरों ने नुकसान पहुंचाया था। साथ ही भारी बारिश से फसलें भी बर्बाद हो गई। उन्हें इस बात की चिंता सता रही थी कि सोसायटी का 40 से 45 हजार का कर्ज कैसे चुकाया जाए और कपास का उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण इस साल खेती कैसे शुरू की जाए। रविवार को वह खेत में काम करने के लिए पहुंचा। इसी दौरान पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन यात्रा समाप्त कर ली। मृतक राजू अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, पुत्र और पुत्री छोड़ गया है।