logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बाजार में जाली नोट चलाने वाली टोली का पर्दाफश, क्राइम ब्रांच ने तीन को किया गिरफ्तार


यवतमाल: गुप्त जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए जाली नोट को इस्तेमाल में लाने के लिए ले जारही एक टोली को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार तड़के पुसद-वाशिम मार्ग पर मारवाड़ी फाटा गांव के पास कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 500 के 964 करीब 4 लाख 82 हजार रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद की है।

स्थानीय क्राइम ब्रांच की टीम को मिली गोपनीय सूचना मिली थी की कुछ लोग जाली नोट लेकर जा रहे हैं। जानकारी एक आधार पर पुलिस ने पुसाद-वाशिम मार्ग स्थित मारवाड़ी फाटा के पास रात में नाका बंदी लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई। इसी दौरान  दुपहिया वाहन क्रमांक (MH 29 VY 8637) पर आए विशाल नागोराव पवार (34, निवासी खमनवाड़ी, पो. कसोला, टा महागांव, पुसाद, जिला यवतमाल) के वाहन और बैग की तलाशी ली गई। आरोपी के बैग से  500 रुपये के नकली नोट मिले।

पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे पुस्तक के लिए ऑफिस ले गई। इस दौरान पुलिस आरोपी को उस घर में ले जाया गया जिस घर में वह रह रहा था। घर की तलाशी के दौरान 500 रुपये के 964 नकली नोट जिकी कुल कीमत 4 लाख 82 हजार रुपये सहित एक दो पहिया को जब्त किया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो संदिग्धों विनोद गंगाराम राठौड़ (42, सुभाष वार्ड, पुसाद) और बालू बाबूराव कांबले (46, परली वैजनाथ, बिड़) को भी हिरासत में लिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपराध का दायरा बड़ा होने के कारण स्थानीय अपराध शाखा की अन्य टीमें संलिप्त अन्य आरोपियों को खोजने के लिए जांच कर रही हैं।