logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: वैनगंगा की बाढ़ में बही नवविवाहिता, उमरखेड तहसील की घटना


यवतमाल: लगातार बारिश से यवतमाल में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। नदी, नाले और तालाब पानी से भरे हुए हैं। जिधर देखो उधर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। इसी दौरान रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक नवविवाहिता वैनगंगा नदी में आई बाढ़ में बह गई। नवविवाहिता की पहचान माया अमोल पतंगे (28, रा वडगांव, जिला नांदेड़) निवासी के रूप में हुई है। यह घटना विदर्भ-मराठवाड़ा सीमा पर उमरखेड तहसील के बोरी चटारी में हुई।

 हिमायतनगर थाने के अंतर्गत वडगांव इस महिला का ससुराल है, जबकि यवतमाल जिले के ब्राह्मणगांव के पास परजाना गांव उसका मायका है। अधिक मास के नाते परिजनों ने अपनी बेटी माया और दामाद को भोज पर बुलाया। बेटी और दामाद के आने पर परिवार वालों ने ख़ुशी के साथ उनका स्वागत किया। रविवार को स्वागत सत्कार के बाद माया पति के साथ ससुराल वडगांव जाने के लिए निकली। हालाँकि, यात्रा के दौरान बोरी-चटारी में पैनगंगा नदी में बाढ़ आ गई और वह बह गई।

इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सवाल उठाया गया है कि माया बाढ़ के पानी में अकेली क्यों गयीं? माया को पुल पर सेल्फी लेने का चस्का लग गया और कहा जाता है कि उसने अपना संतुलन खो दिया और नदी में बह गई। उसकी तलाश जारी है।