logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: मरीज ने दो डॉक्टरों पर किया चाकू से हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


यवतमाल: यवतमाल के श्री वसंतराव नाइक मेडिकल कॉलेज में एक मरीज द्वारा स्थानीय डॉक्टर पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हमला गुरुवार हो हुआ। वहीं इस हमले में अपने साथी को बचाने आये एक अन्य डॉक्टर भी घायल हो गया है। पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी राजू ठाकुर को  गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मानसिक रूप से बीमार है।

जिला एसपी से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सूरज ठाकुर यवतमाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती था। आरोपी ने दो दिन पहले खुद को चाकू मार लिया था। वह मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति है। जब डॉक्टर घूम रहा था तभी आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

बीएमसी एमएआरडी अध्यक्ष प्रवीण धागे ने कहा, "यवतमाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक मरीज ने रेजिडेंट डॉक्टर पर चाकू से हमला कर दिया। वह घायल हो गया था और उसका इलाज चल रहा है। यह पहली घटना नहीं है, पहले भी एमबीबीएस छात्र पर चाकू से हमला किया गया था।

धागे ने आगे कहा, "हमने राज्य सरकार से वहां सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। इस तरह के हमलों के विरोध में डॉक्टर कर रहे हैं प्रदर्शन कर रहे हैं।"

हमले के खिलाफ डॉक्टरों का प्रदर्शन 

यवतमाल में दो रेजिडेंट डॉक्टरों पर कथित चाकू से हमले का विरोध करते हुए प्रदेर्शन किया। डॉक्टरों के विरोध के कारण एसवीएनजीएमसी यवतमाल में आपातकालीन और गैर-आपातकालीन सेवाएं बंद कर दी गई हैं। वहीं इस हमले को लेकर डॉक्टरों ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है।