logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: तैरने गए दो युवको की डूबने से मौत, एक का मिला शव


यवतमाल: तालाब में तैरने गए दो युवको की डूबने से मौत हो गई है। मृतकों की पहचान ऋषभ नितिन बजाज (20, बाजोरिया नगर, यवतमाल) और सुजय विनायक कावले (17, ब्राह्मणवाड़ा, अरनी) के रूप में हुई है. ऋषभ का शव मिल गया है और सुजय की तलाश जारी है। यह घटना शनिवार दोपहर की है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी पॉलिटेक्निक के 10 से 12 छात्र पास के कितकपारा में एक फील्ड ट्रिप पर गए। यहां झील में तैरने के लिए तीन लोग पानी में उतरे। लेकिन पानी की गहरी का अंदाजा नहीं लगाने के कारण वे डूबने लगे। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन वे एक को ही बचा सके। ऋषभ और सुजय पानी में डूब गए। 

घटना की जानकारी यवतमाल ग्रामीण पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को ढूढ़ना शुरू किया। ऋषभ का शव बरामद किया। वहीं सुजय का शव अभी भी बरामद किया जाना है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।