logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पुसाद शहर में युवक की पत्थर मारकर हत्या, पुलिस ने मामला किया दर्ज


यवतमाल: जिले में हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं लेरहा है। जिले में हत्या की घटना ऐसी हो गई है कि, जैसे यह कोई छोटी मोटी वारदात हो। गुरुवार को पुसद शहर में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है। मृत युवक का नाम संघदीप संजय भगत उम्र 23 वर्ष धम्म नगर, पुसाद निवासी है। मृतक खुद आरोपी है, संघदीप मनोज सवांगड़े हत्याकांड का आरोपी था। चर्चा है कि उसी हत्याकांड को लेकर संघदीप की हत्या की गयी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, 20 जुलाई 2023 को रात 8.30 से 9 बजे के बीच संघदीप और उसका दोस्त गुणवंतराव स्कूल के पास बजरंग नगर कवाड़ीपुर में एक पानी की टंकी के पीछे जन्मदिन का केप काट रहे थे, तभी दोपहिया वाहन पर सवार पांच लोगों ने बहस की और फिर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने संघदीप के सिर पर पत्थर से वार किया। जैसे ही संघदीप खून से लथपथ होकर गिर पड़ा, आरोपी मौके से भाग गया। इस दौरान मृतक का दोस्त भी घायल हो गया। 

हत्या की घटना के बाद पुसद उपविभागीय पुलिस अधिकारी पंकज अतुलकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए पुसाद उपजिला अस्पताल में भेज दिया गया है। शिकायतकर्ता बालू आनंद भगत उम्र 42 वर्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रवीण सूर्यवंशी (22) भूषण जोगदंडे (20), आशीष सूर्यवंशी (21), वैभव टेंब्रे (22) और रोहन जोगदंडे (20) सभी भीम नगर, पुसद निवासियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। 

प्रारंभिक जानकारी मिली है कि वारदात के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। लगातार मिल रहे निशानदेही और हत्या के सिलसिले से पुलिस तंत्र ने अपराध जगत में एक नई चुनौती पैदा कर दी है। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि पुलिस व्यवस्था इस पर कैसे अंकुश लगाएगी या घटनाओं में बढ़ोतरी करेगी। आगे की जांच पुलिस स्टेशन पुसद ग्रामीण द्वारा की जा रही है।