logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पानी में डूबने से 16 वर्षीय युवक की मृत्यु, दो घंटे के बाद मिला शव, बाल-बाल बचे अन्य तीन दोस्त


यवतमाल: यवतमाल के किटा मार्ग पर कपारा में झरना का आनंद लेने गए एक बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई. सौभाग्य से, उसके तीन दोस्त बाल-बाल बच गए।

मृतका का नाम प्रगति सोसायटी, महादेव नगर, वडगांव निवासी अर्णव उर्फ ​​श्याम सुनील जोशी (16) है। बाल बाल बचे बच्चों के नाम पार्थ योगेश भंडककर (16), ऋषिकेश मनोज गढ़ीकर (16) और मंदार रंगराव बोरकर (16) हैं

रविवार को छुट्टी होने के कारण चारों दोस्त किटा मार्ग पर कापरा में झरना देखने करीब 11 बजे वहां पहुंचे थे मौज मस्ती करने के बाद, वे पानी में भीगने गोता लगाने चले गए वहां से वे झरने के नीचे घाटी की ओर जाने लगे। अर्णव आगे था और उसके दोस्त पीछे थे। इसी बीच गहराई का सही अंदाजा नहीं लगने से अर्णव अपना संतुलन खो बैठा और वह पानी में डूब गया। अर्णव को डूबता देख पार्थ, ऋषिकेष और मंदार डर कर वापस जाने की कोशिश करने लगे। जैसे ही उसमें पानी का बहाव बढ़ा तो वह तीनों डूबने लगे। लेकिन एक-दूसरे को बचाने के कारण वे तीनों बच गये। 

घटना पर जैसे ही स्थानीय नागरिकों की नजर पड़ी, उन्होंने पार्थ, ऋषिकेष और मंदार को तत्काल इलाज के लिए यवतमाल भेजा इस घटना की जानकारी मिलते ही अर्नव के परिजन वहां पहुंचे बाद में पुलिस भी वहां पहुंच गयी उन्होंने वहां प्राकृतिक आपदा विभाग को बुलाया और अर्नव की तलाश की। लेकिन दो घंटे की अथक मेहनत के बाद उन्हें अर्णव शव मिला।