logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: उमरखेड के निंगनूर गांव में हुई दिल दहला देने वाली घटना, दो नन्हें बच्चों को जहर देने के बाद मां ने भी किया विष प्राशन


यवतमाल: यवतमाल जिले के उमरखेड तहसील के निंगनूर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक माँ द्वारा अपने दो बच्चों को जहर देने और खुद जहर पीकर आत्महत्या  करने की दिल दहला देने वाली घटना घटी है.

मृतकों के नाम रेशमा नितिन मुडे (26), श्रावणी मुडे (6) और सार्थक मुडे (3) है. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुई इस घटन से गांव में दुख की लहर दौड गई है.

कुछ देर बाद परिजनों को इस मामले का एहसास हुआ और रेशमा, श्रावणी और सार्थक को तुरंत पास के सवाना के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया.

लेकिन तब तक मां रेशमा और बच्चे सार्थक की मौत हो चुकी थी. गंभीर हालत में श्रावणी को आगे के इलाज के लिए पुसद के उपजिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पता चला कि इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

यह घटना किस कारण से हुई इसकी जांच महागांव और उमरखेड पुलिस कर रही है.