logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: अवैध अतिक्रमण के कारण हुआ एक्सीडेंट, भीषण बाइक दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल


यवतमाल: महागांव तहसील के काली (दौलतखान) में बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण के कारण शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक दुपहिया वाहन टकरा गया और भीषण दुर्घटना हो गई. इसमें एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. मृतक की पहचान करण राउत (28) और घायल की पहचान शंकर मोथल (25) के रूप में हुई है. दोनों युवक हिवरी के रहने वाले हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिवरी के दो युवक अपने दोपहिया वाहन से पोखरी रोड से अपने गांव के रास्ते पर जा रहे थे. उस समय काला दौलत बस स्टैंड पर एक दुकान के सामने अवैध रूप से अतिक्रमण कर लगाई गई लोहे की एंगल से दोपहिया वाहन टकरा गया जिसके कारण हुई इस दुर्घटना में करण राऊत के सिर में गंभीर चोट आई जबकि शंकर मोथल भी गंभीर रूप से घायल हो गया.

सिर पर गंभीर चोट लगने से देर रात इलाज के दौरान करण राउत नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल युवक का इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है.