logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: डकैती करने जा रहे 9 लोगों को आर्णी पुलिस ने किया गिरफ्तार


यवतमाल: यवतमाल जिले की आर्णी तहसील में डकैती करने जा रहे गैंग के 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई मंगुल जंगल इलाके में मारोती देवस्थान के पास की गई. पुलिस पहुंची तो आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे। 

पकड़े गए आरोपियों के नाम राम जीतू राठौड़ (36), कैलास देवराव वाघमोडे, बालाजी बाबूराव शिंदे (32), प्रफुल्ल दिलीप थामके (22), दीपक पांडुरंग कुसमावर, राजू प्रकाश पिंपले (29), बालाजी रामभाऊ देवकर, अक्षय रंगराव काले, बालाजी उर्फ महाकाल उर्फ ​​कालभैरव श्रीपति तिलवाड है। 

आर्णी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो चाकू, एक छुरी, मिर्च पाउडर, रस्सी जैसी डकैती में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है। साथ ही दोपहिया वाहन सहित तीन लाख 49 हजार की सामग्री भी जब्त की गई। 

यह कार्रवाई आर्णी थानेदार केशव ठाकरे, उपनिरीक्षक चंदन वानखेड़े, गणेश राठौड़, मनोज चव्हाण, ऋषिकेष इंगले, मिथुन जाधव, अजीम पटेल, समीर बान ने की।