logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

बासी खाना खाने से आश्रम शाला के विद्यार्थियों को विषबाधा,दो आईसीयू में भर्ती


यवतमाल: जिले की पुसद तहसील के हुडी में आश्रम शाला में बासी खाना खाने की वजह से कई विद्यार्थियों को विषबाधा की शिकायत हो गयी.इस घटना से अचानक हड़कंप मच गया.गिरधारी महाराज व्हीजेएनटी आश्रम शाला की यह घटना हुई.सुबह-सुबह एक साथ कई बच्चों को चक्कर आने की शिकायत के साथ उल्टी होने की शिकायत हुई.जिसके बाद बच्चों को अस्पताल के लिए ले जाया गया.जहां पता चला की बच्चें विषबाधा का शिकार हुए है.मामला पुलिस के पास भी पहुंचा।जाँच में पता चला की आश्रम शाला में रात के बचे हुए खाने को सुबह गर्म कर बच्चों को दिया गया था.जिस वजह से 25 से 30 विद्यार्थियों की तबियत अचानक बिगड़ गयी.जिन बच्चों की तबियत ख़राब हुई उनमे से कुछ बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमे में दो बच्चे आयसीयू में भर्ती है.इस घटना को लेकर आश्रम शाला के एक विद्यार्थी ने बताया की उसे और अन्य बच्चों को सुबह खाना दिया गया था उसे खाने के तुरंत बाद तबियत ख़राब होने की शिकायत हुई. आश्रम शाला में हुई इस घटना को प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया है.