logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार, तोगड़िया ने की मांग- रोक दो पानी, नहीं माने तो छोड़ दो आकाश-अग्नि मिसाइल


यवतमाल: पाकिस्तान में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है। वहां रोजाना मंदिरों को तोडा जा रहा है। नेहरू लियाकत समझौता के अनुसार, उनकी सुरक्षा करने का अधिकार भारत सरकार की है। हमें उस पर दबाव बनाना चाहिए। अगर वह न माने तो जो पानी पाकिस्तान को दिया जाता है उसे रोक देना चाहिए, नहीं भी माने तो उसपर अकाश और अग्नि मिसाइल छोड़ देनी चाहिए। मंगलवार को यवतमाल पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने यह बात कही।

तोगड़िया संगठन को मजबूत करने के लिए महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। इस दौरान वह विदर्भ के तमाम जिलों में दौर कर रहे हैं। इसी क्रम में वह यवतमाल पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, "हम आरएसएस की बात पर यह मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि संविधान और नेहरू-लियाकत के बीच जो समझौता हुआ था उसको लेकर कह रहे हैं। बटवारे के दौरान यह तय हुआ था की वहां के हिंदुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत की होगी।"

आकाश और अग्नि मिसाइल छोड़ दें

तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान के ऊपर दवाब बनाने की मांग करते हुए कहा कि, "मेरा पीएम से अनुरोध है की वह हिंदुयों पर होने वाल अत्याचार को रोकने के लिए उनपर दवाब बनायें। इसके लिए भारत से जो पानी जाता है उसे रोक देना चाहिए। इसके बाद भी नहीं माने तो उनपर आकाश और अग्नि मिसाइल छोड़ देनी चाहिए।" तोगड़िया ने आगे कहा कि, पहले ही पाकिस्तान की जनता वहां भूख से मर रही है इससे वहीं इससे हमेशा के लिए सभी मर जाएंगे।"

पाकिस्तान के करो चार टुकड़े

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए तोगड़िया ने कहा कि, "मेरी प्रधानमंत्री मोदी से मांग है कि, जिस तरह इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर इतिहास में अपना नाम लिखा लिया था, ठीक उसी तरह आप भी पाकिस्तान के चार टुकड़ो में बांटकर इतिहास में अपना नाम लिख कर जाओ।