logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: स्कूली छात्रों को ले जा रहा ऑटो पलटा, कुत्ते के सामने आने से हुआ हादसा, चालक समेत दो छात्र घायल


यवतमाल: शहर के तिलकवाड़ी श्रोत्री अस्पताल चौराहे पर कुत्ते के सामने आने से, डोर्ली से बच्चों को स्कूल लेकर जा रहा एक ऑटो पलट गया. इस घटना में दो छात्रों समेत ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो छात्रों को नागरिकों की मदद से सुरक्षित घर पहुंचाया गया. 

घटना के समय ऑटो में कुल चार छात्र सवार थे जिसमें से दो लोकनायक बापूजी अणे विद्यालय और दो छात्र एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ते हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रों के नाम राजवीर संतोष नेवारे और शौर्य नितेश नागदेवते है.

इस हादसे में एक छात्र का पैर टूट गया जबकि दूसरे को गंभीर चोट लगी है और ऑटो चालक भी घायल हो गया। हादसा होने पर नागरिकों ने तत्काल दोनों घायल छात्रों और ऑटो चालक को जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का इलाज चल रहा है।