logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: नकली खाद की कालाबाजारी का खुलासा, 54 लाख का माल जब्त


यवतमाल: विदर्भ में एक कंपनी के जरिए बड़ी मात्रा में नकली खाद और बीज की कालाबाजारी चल रही है. इसी की एक कड़ी किसानों के माध्यम से जिला कृषि पदाधिकारी के हाथ लगी है. उनसे मिली जानकारी के मुताबिक अमरावती के मोर्शी रोड पर माहुली (जहांगीर) स्थित कंपनी के गोदाम पर छापा मारकर नकली कृषि सामान जब्त किया गया है.

जिला कृषि अधिकारियों को जानकारी मिली कि अमरावती की एक फर्जी कंपनी द्वारा पोहरादेवी, दिग्रस, वाशिम, पुसद, महागांव और अन्य इलाकों में किसानों को नकली खाद और बीज की आपूर्ति की जा रही है. किसानों से मिली जानकारी के आधार पर इन नकली खाद बीजों की जानकारी अमरावती कृषि आयुक्त कार्यालय को दी गई.

कृषि विभाग ने मोर्शी रोड पर महुली (जहांगीर) में एक नकली फैक्ट्री पर छापा मारा. इसमें 4300 बोरी नकली खाद, 1500 लीटर पीजीआर स्टॉक जब्त किया गया.

फर्जी खाद बेचने वाला गिरोह 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाद की एक बोरी 100 रुपए में बेचने वाला एक गिरोह काठखेड़ा से लेकर पुसद के कातरवाड़ी इलाके तक सक्रिय था. सूचना मिलते ही कृषि अधिकारियों ने छापेमारी कर कार्रवाई की. इस खाद की सप्लाई अमरावती के मोर्शी रोड स्थित एक खाद गोदाम से की जा रही थी. कृषि विभाग ने करीब 54 लाख का माल जब्त किया है.

जिला परिषद कृषि विकास अधिकारी राजेंद्र मालोदे, जिला गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी कल्याण पाटिल, कृषि अधिकारी पंकज बर्डे आदि के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई.