logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, युवक की हुई मौके पर मौत


यवतमाल: एक शादी समारोह में तस्वीरें लेने के बाद मोटरसाइकिल पर सेम्बलपिंपरी से अपने घर आमदरी जा रहे फोटोग्राफर कृपेश इंगोले को तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।  

मृतक सेम्बलपिंपरी से अपने घर आमदरी जा रहा था। तभी पुसद से शेम्बलपिंपरी की ओर तेज गति से जा रहा एक चार पहिया वाहन अचानक दोपहिया वाहन की ओर मुड़ गया। वाहन ने कृपेश की बाइक को टक्कर मार दी। 

हादसा होते ही चार पहिया वाहन में सवार चार लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने मृतक के शव को उपजिला अस्पताल पुसद भेज दिया है। कृपेश की मृत्यु से शेम्बलपिंपरी इलाके में शोक व्यक्त किया जा रहा है।