logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: कोसदणी घाट पर पलटी कार, एक महिला की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल


यवतमाल: आर्णी नागपुर तुलजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के कोसदणी घाट पर एक सड़क दुर्घटना में एक 50 वर्षीय महिला की दुर्भाग्यवश मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में कार में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. 

मृतक महिला का नाम संतोषी प्रवीण नारर्लावार है. किनवट के प्रवीण नारर्लावार की बेटी नेहा की शादी पद्माकर गाडेवार के बेटे प्रज्वल से हुई थी. दोनों परिवारों के 6 लोग शादी के लिए कपड़े खरीदने अमरावती गए थे. 

कपड़े खरीदकर वापस लौटते समय दूल्हे के पिता पद्माकर मधुकर गाडेवार गाडी चला रहे थे. इसी दौरान आर्णी तहसील के कोसदणी घाट पर गाडेवार का वाहन नियंत्रण छूट गया और गाड़ी घाट पर लगे साइन बोर्ड से टकराकर पलट गई. इस टक्कर से गाडी तीन चार बार पलटी. 

परिणामस्वरूप, वाहन में लड़की की मां संतोषी नारर्लावार की दुर्भाग्यवश मौके पर ही मृत्यु हो गई और वाहन में सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत इलाज के लिए आर्णी ग्रामीण अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है.

घटना की शिकायत प्रवीण चंद्रकांत नारर्लावार ने आर्णी पुलिस में दर्ज कराई है. नारर्लावार ने अपने समधी पद्माकर मधुकर गाडेवर के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर उनके पत्नी की मृत्यु का दोषी ठहराया है. आर्णी पुलिस ने उपरोक्त आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.