logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: महावितरण के विरोध में किसानों का चक्का जाम आंदोलन, दारव्हा-यवतमाल मार्ग एक घंटे तक रहा बंद


यवतमाल: सिंचाई के लिए बिजली की आपूर्ति नहीं होने के कारण गुस्साए किसानों ने महावितरण के खिलाफ चक्का जाम आंदोलन किया। किसानों के आंदोलन के कारण दारव्हा-यवतमाल मार्ग यातायात के लिए एक घंटे तक बंद रहा। 

रबी का सीजन शुरू हो गया है, वहीं बुवाई के लिए किसानों ने पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन इसके बावजूद महावितरण द्वारा किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। किसी भी खराबी की स्थिति में महावितरण के कर्मचारी व अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। 

वहीं कर्मचारी व अधिकारी मुख्यालय पर मौजूद नहीं रहते हैं, इससे बिजली आपूर्ति बहाल करने में समय लगता है। किसानों को रोजाना ऐसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

इसी से आहत होकर किसान संगठनों ने बुधवार को रास्ता रोको आंदोलन किया। किसानों के आंदोलन के कारण दारव्हा-यवतमाळ मार्ग पर लंबा जाम लग गया। आंदोलन की जानकारी मिलते ही महावितरण के अधिकारी मौके पर पहुचे और किसानों की हार मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों ने अपना आंदोलन स्थगित किया।