logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: भोसा क्षेत्र में जानवर के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी को नागरिकों ने किया पुलिस के हवाले


यवतमाल: शहर के पास संजय गांधी नगर में कुछ युवकों ने जानवर के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले व्यक्ति को पकड़कर अवधूतवाड़ी पुलिस के हवाले किया है. इस मामले में एक महिला ने अवधूवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने देहंकर ले-आउट निवासी शेख आवेश शेख जमीर (20) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अवधूवाड़ी पुलिस के मुताबिक, शहर के पास भोसा इलाके का आरोपी शेख आवेश शेख जमीर संजय गांधी नगर में खड़े एक जानवर के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था.

यह बात पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने देख ली. इसके बाद महिला ने इलाके के कुछ युवकों को इसकी जानकारी दी. रात करीब साढ़े 11 बजे देखा गया कि आरोपी किसी जानवर के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा है.

तभी पांच-छह युवकों ने उसे पकड़ने की कोशिश की. लेकिन वह बाइक पर सवार होकर भागने लगा. अचानक बाइक गिरने से वह युवकों के पकड़ में आए और उसे पुलिस के हवाले किया गया. इस मामले में अवधूतवाड़ी पुलिस स्टेशन में महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी शेख आवेश शेख जमीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.