logo_banner
Breaking
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

कई दिनों से गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे नागरिकों ने विधायक से की जल पीने की मांग, नेता जी ने किया इंकार, वीडियो हो रहा वायरल


यवतमाल: यवतमाल जिले के रालेगांव में दूषित पानी की आपूर्ति से परेशान नागरिकों ने विधायक से दूषित पानी पीकर उनकी समस्या का समाधान करने की मांग की. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  

विधायक उईके ने रालेगांव के त्रिमूर्ति मंगल कार्यालय में सरकारी आपल्या दारी कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम का आयोजन लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए किया गया था. सरकार आपल्या दारी कार्यक्रम में हजारों नागरिकों की उपस्थिति थी.

इसी दौरान कोच्चि गांव के नागरिकों ने विधायक अशोक उइके से दूषित पानी की समस्या का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की. विधायक अशोक उइके ने नागरिकों को समझने की कोशिश की, लेकिन नाराज नागरिकों ने विधायक अशोक उइके से गंदा पानी पीने की मांग कर दी. काफी हाँ ना और समझाइश के बाद विधायक ने वह पानी पीने से मन कर दिया. इसके बाद नागरिकों ने खुद उस पानी को पिया. 

इसके बाद नाराज नागरिकों स्वयं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि इतनी गंभीर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भाजपा कार्यकर्ताओं को जूते खाने पड़ेंगे. इस सारी घटना वीडियो वायरल हो रहा है.