logo_banner
Breaking
  • ⁕ DRI नागपुर की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपये का 522 किलो से अधिक गांजा जब्त किए; दो लोग गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: कलपाथरी में बाघ के हमले में युवक की मौत, बकरियों के लिए चारा लेने जंगल गया था मृतक ⁕
  • ⁕ Amravati: पेपर लीक मामले को लेकर अमरावती में NSUI का मशाल मार्च; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: अत्यधिक कर वृद्धि के विरोध में दिग्रस रहा ‘बंद’, शहर के मार्केट रहे सुनसान


यवतमाल: दिग्रस नगर पालिका द्वारा लगाए गए भारी कर वृद्धि के विरोध में सामाजिक संगठन आम्ही दिग्रसकर द्वारा बुलाया गया ‘दिग्रस बंद’ सफल रहा. संगठन ने कर वृद्धि रद्द करने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा.

नगर निगम द्वारा करों में भारी वृद्धि की गई, साथ ही नागरिकों को इसपर आपत्ति जताने का मौका तक नहीं देने के विरोध में आम्ही दिग्रसकर ने बंद का आह्वान किया था. शहर के नागरिकों ने इसका समर्थन किया. जिसके चलते सुबह से शहर का बाजार भी नहीं खुला. 

वहीं, शहर में किराना लाइन, सब्जी बाजार, पान टपरी, कपड़ा लाइन मार्केट, सराफा लाइन, स्टेशनरी, बूट हाउस एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को पूर्ण रूप से बंद रहे.