logo_banner
Breaking
  • ⁕ TCS नासिक केस में बड़ा खुलासा: चार्जशीट में जाकिर नाइक का नाम, 'इस्लाम ऐप' और ऑफिस की पैंट्री में अश्लील हरकत ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल से फिरौती की मांग; "1.23456 बिटकॉइन दो, वरना डेटा गया" ⁕
  • ⁕ अंबाझरी में दिनदहाड़े 7.30 लाख की लूट, मनी एक्सचेंज कंपनी के मैनेजर पर मिर्च पाउडर फेंककर चाकू से हमला... ⁕
  • ⁕ Nagpur: फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर छात्रा से हुई 1 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: नशे में धुत एसटी ड्राइवर ने डिवाइडर को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे पंढरपुर जा रहे 45 वारकरी


यवतमाल: सोमवार की रात करीब 10 बजे वर्धा से तीर्थयात्रियों को लेकर आ रही एसटी बस के नशे में धुत ड्राइवर ने पुसद में माहुर फाटक के समीप स्थित सुधाकर नाइक की मूर्ति के पास एक डिवाइडर से टक्कर मार दी. इस हादसे में बस में सवार 45 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई, जबकि वृद्ध महिला और एक बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

स्थानीय लोगों जब मदद के लिए बढे तो उन्होंने पाया कि ड्राइवर और कंडक्टर दोनों शराब के नशे में धुत थे. बस में सवार कई यात्रियों ने इसकी सूचना निगम अधिकारियों को दी फिर भी एसटी प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा रिपोर्ट लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं की गई.

पत्रकारों ने भी प्रशासन से संपर्क किया. फिर भी घटनास्थल पर प्रशासन की ओर से तत्काल कोई मदद नहीं भेजी गई. इसके बाद पुसद बस स्टैंड के पूछताछ कक्ष में जाकर संपर्क कर मदद की व्यवस्था की गई.