logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पुलिस की लापरवाही से युवक को गंवानी पड़ी एक आँख, मॉक ड्रिल के दौरान हुई घटना


यवतमाल: यवतमाल शहर के शारदा चौक पर किए गए आतंकी मॉक ड्रिल से पुलिस विभाग की लापरवाही से एक युवक को अपनी आँख गंवानी की नौबत आ गई। वहीं, मामला न बिगड़े इसलिए पुलिस ने युवक को नागपुर भेज दिया।   

दंगे जैसी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल पर आंसू गैस के गोले दागे गए। इनमें से एक आंसू गैस वहां मौजूद एक युवक की आंख में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

युवक के गंभीर रूप से घायल होने के कारण पुलिस उसे तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गई। लेकिन चोटें गंभीर होने के चलते उसे शहर के संजीवन मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाने को कहा गया। इसके बाद युवक को पुलिस ने तुरंत संजीवनी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद मामला बिगड़ने से बचाने के लिए नागपुर भेज दिया।

पुलिस इस घटना को लेकर गंभीर नहीं थी। इसके चलते युवक को अपनी दाहिनी एक आंख गंवानी पड़ी। इस संबंध में युवक के माता-पिता और पत्नी ने थाने में जाकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। युवक की पत्नी का आरोप है कि नगर पुलिस ने उनकी शिकायत लेने से इनकार कर दिया और उसे वहां से भगा दिया। घायल युवक घर में एकलौता कमाने वाला व्यक्ति है। उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी और उसकी तीन बेटियां हैं। युवक के परिजनों की मांग है कि इस घटना में दोषी पुलिसवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।