logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: संजनीबाई आडे माध्यमिक आश्रम स्कूल के छात्रावास में छात्रा की मौत


यवतमाल: आर्णी तहसील के महालुंगी स्थित संजनीबाई आडे माध्यमिक आश्रम स्कूल के छात्रावास में रहने वाले एक छात्रा की आर्णी ग्रामीण अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक छात्रा का नाम प्रतीक्षा लाखन वाघमोडे है। छात्रा की उम्र 13 साल थी और वह आर्णी तहसील के साकूर की रहने वाली थी।

मृतक छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि छात्रावास प्रशासन की ढिलाई के कारण प्रतीक्षा की मौत हुई और उन्होंने अरनी पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है।

प्रतीक्षा संजनीबाई आडे माध्यमिक आश्रम स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती थी और वहीं हॉस्टल में रहती थी। उसकी बिगड़ने से उसे दिक्कत होने लगी जिसके बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया। छात्रा को इलाज के लिए आर्णी ग्रामीण अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अब आर्णी पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और थानेदार केशव ठाकरे आगे की जांच कर रहे हैं।