logo_banner
Breaking
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: गुटखा तस्करी का भंडाफोड़, एसडीपीओ की टीम ने साढ़े 11 लाख रुपये का माल किया जब्त


यवतमाल: प्रदेश में प्रतिबंधित गुटखा एवं सुगंधित तंबाकू की तस्करी कर रहे एक वाहन को पकड़कर सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई पंढरकवड़ा मार्ग पर जन्नत पैलेस के पास एसडीपीओ की टीम ने की। इस कार्रवाई से गुटखा तस्करी का खुलासा हुआ है। 

गिरफ्तार किए गए ड्राइवर की पहचान गौरव पखाले (33) के रूप में हुई है। यहां उपविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय की टीम को पांढरकावड़ा मार्ग से राज्य में प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तंबाकू के अवैध परिवहन की जानकारी मिली।

इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जाल बिछाया। जन्नत पैलेस के पास एक संदिग्ध गाड़ी देखी गई। गाड़ी में सुगंधित तंबाकू और गुटखा मिला। इसके बाद चालक को हिरासत में लिया गया और गाड़ी को एसडीपीओ कार्यालय लाया गया। आगे की कार्रवाई के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन को सूचित कर दिया गया है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने छह लाख 45 हजार 857 रुपये का गुटखा और सुगंधित तंबाकू जब्त किया है। इसके अलावा पांच लाख कीमत की चार पहिया गाड़ी समेत कुल 11 लाख 45 हजार 857 रुपये जब्त किया गया है।