logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल


यवतमाल: एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रक को पीछे से टक्कर मर दी। इस हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह 7 बजे के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर वड़की में सैनिक ढाबा के सामने हुई।

यहां राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर सैनिक ढाबा के सामने कानपुर से हैदराबाद की ओर प्लास्टिक लेकर जा रहे ट्रक को पीछे से एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कंटेनर चालक मेवात (हरियाणा) निवासी साहिल खान के दोनों पैर केबिन में फंसने से वह गमंभीर रूप से घायल हो गया।  

वड़की पुलिस और एनएचआई कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और केबिन में फंसे कंटेनर चालक को बाहर निकाला। इस समय, ड्राइवर साहिल खान का एक पैर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत करंजी के एक ग्रामीण अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। इस दौरान हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया। इस घटना की आगे की जांच वडकी पुलिस कर रही है।