logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

HMP वायरस नया नहीं, फिर भी सावधान रहें नागरिक: प्रतापराव जाधव


यवतमाल: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव यवतमाल में एक सत्कार समारोह में शामिल हुए। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एचएमपीवी कोई नया नहीं है। उन्होंने अपील की है कि वायरस संक्रामक होने के चलते नागरिक सावधान रहें।

प्रतापराव जाधव ने कहा, “ये वायरस साधारणतः ठंड के दिनों में जिन लोगों में इम्युनिटी कम है, जैसे छोटे बच्चे, बुजुर्ग इन पर वह जल्दी असर करता है। लेकिन घबराने जैसी कोई बात नहीं है। सब व्यवस्था अलर्ट मोड़ पर हैं। जहां भी इस वायरस से सम्बंधित मरीज मिले हैं, उनका उपचार हुआ है और वह स्वस्थ हैं।”

उन्होंने कहा, “हालाँकि एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है, नागरिकों को इस संक्रामक वायरस से सावधान रहना चाहिए। इसके लिए सभी स्वास्थ्य प्रणालियां अलर्ट मोड पर हैं। इसलिए किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है।”

उन्होंने नागिरकों से अपील की है कि यदि आपको सर्दी, खांसी है तो मास्क या रुमाल का उपयोग करें, बार-बार हाथ धोएं, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि इन प्राथमिक बचाव तरीके का ही उपयोग कर हम वायरस से बिना डरे रह सकते हैं।      

देश के आयुष मंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर मिलने के चलते प्रतापराव जाधव का यवतमाल में विदर्भ आयुर्वेद महाविद्यालय की ओर से सार्वजनिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में एचएमपीवी वायरस को लेकर सतर्क रहने की बात कही।