logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: सत्तरमाल घाट पर भीषण हादसा; ड्राइवर को नींद लगने से पेड़ से टकराया वाहन, दो लोगों की मौके पर मौत, 6 गंभीर रूप से घायल


यवतमाल: पुसद-वाशिम मार्ग पर खंडाला पुलिस स्टेशन अंतर्गत सत्तर माल घाट पर आज सुबह सात बजे माहुर से दर्शन कर नगर जा रहा चार पहिया वाहन एक पेड़ से टकरा गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

खंडाला पुलिस स्टेशन सीमा अंतर्गत पुसद-वाशिम मार्ग पर सत्तर माल घाट से आठ लोगों चार पहिया वाहन वाशिम के रास्ते पुसद आ रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को नींद आ जाने से वाहन सागौन के पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद करीब डेढ़ से दो घंटे तक वाहन में फंसे लोगों को मदद नहीं मिल पाई।घटना के बारे में पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और खंडाला पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद घायल लोगों को उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।