logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: दारव्हा में ओम गणेश मंडल ने चंद्रयान मिशन को मंडप में किया साकार, बनवाई चंद्रमा पर बैठे गणपति की प्रतिमा


यवतमाल: दारव्हा में ओम गणेश मंडल ने इस बार अपने मंडल में चंद्रमा पर बैठे गणपति यानी चंद्रयान 3 मिशन की थीम रखी है। ओम गणेश मंडल ने चंद्रयान 3 मिशन का मनोरम दृश्य प्रस्तुत किया है।

मंडप में हाथ में भारतीय तिरंगा लहराए चांद पर बैठे गणराया का नजारा भक्तों का आकर्षित कर रहा है। सफल अंतरिक्ष मिशन पर गए बप्पा को देखने के लिए स्कूली छात्रों की भीड़ उमड़ रही है और ओम गणेश मंडलों के बप्पा कौतूहल का विषय बने हुए हैं।

मूर्तिकार महेश डांडे की हस्तकला से आकर्षक मूर्ति बनाई गई है और चंद्रयान की सजावट के लिए सुनील ठाकरे और पेंटर खतीब का विशेष सहयोग मिला है। मंडल द्वारा गणेशोत्सव के दौरान विभिन्न पर्यावरण पूरक गतिविधियों के साथ-साथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।