logo_banner
Breaking
  • ⁕ TCS नासिक केस में बड़ा खुलासा: चार्जशीट में जाकिर नाइक का नाम, 'इस्लाम ऐप' और ऑफिस की पैंट्री में अश्लील हरकत ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल से फिरौती की मांग; "1.23456 बिटकॉइन दो, वरना डेटा गया" ⁕
  • ⁕ अंबाझरी में दिनदहाड़े 7.30 लाख की लूट, मनी एक्सचेंज कंपनी के मैनेजर पर मिर्च पाउडर फेंककर चाकू से हमला... ⁕
  • ⁕ Nagpur: फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर छात्रा से हुई 1 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: लगातार बारिश से वर्धा नदी में आई बाढ़, जिले का चंद्रपुर से संपर्क टूटा


यवतमाल: पिछले तीन दिनों से जिले सहित पूरे विदर्भ में जारी बारिश के कारण हालात फिर से बिगड़ने लगे हैं। जारी मूसलाधार बारिश के कारण डैम लबालब भर गए हैं, जिसके कारण प्रशासन ने डैम के दरवाजे खोल दिए हैं। जिसके कारण नदियों में बाढ़ आगई है। वर्धा नदी में बने उप्पर वर्धा डैम के दरवाजे खोलने के कारण वर्धा नदी में बाढ़ आ गई है। जिसके कारण नीद पर बना पुल पानी में दुब गया है, जिससे जिले का चंद्रपुर से संपर्क टूट गया है। 

यवतमाल से चंद्रपुर को जोड़ने वाली यह एक मात्रा सड़क है। वर्धा नदी पर निर्मित पुल की ऊंचाई बहुत कम बाढ़ आने पर वह पानी के निचे चला जाता है, इसी के मद्देनजर नदी के ऊपर नया पुल बनाया जा रहा है, लेकिन वह अभी भी निर्माणाधीन है। नदी में आई बाढ़ के कारण यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। न कोई इधर आ सकता है न उधर जा सकता है।

नदी किनारे खेतों में भरा पानी 


नदी में आई बाढ़ के कारण किनारो में मौजूद खेतों में भी पानी भर गया है, जिसके कारण फसल बह गई है। इस कारण किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। जुलाई और अगस्त में हुई जोरदार बारिश के कारण फसल बर्बाद होने के कारण किसान काफी मुश्किल में हैं, वहीं नदी में आई बाढ़ ने बची-खुची फसल को भी बर्बाद कर दिया।