logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बाभुलगांव में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने 61 किलो गांजा किया जब्त


यवतमाल: बाभुलगांव में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्करी रैकेट का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है. यह गांजा ओडिशा से नेर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 61 किलो 500 ग्राम गांजा, एक कार और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं. जब्त किए गए माल की कुल कीमत 25 लाख 48 हजार रुपये है। इस कार्रवाई से गांजा तस्करों के में हड़कंप मच गया है.

गिरफ्तार गांजा तस्करों के नाम सोहेल शहादत खान (20), शहादत खान उस्मान खान (60) और एक 60 वर्षीय महिला है। यह तीनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। रात करीब 9 बजे स्थानीय अपराध शाखा की टीम गश्त पर थी. इसी बीच उन्हें गोपनीय सूचना मिली कि ओडिशा से एक कार गांजा की तस्करी कर नेर में खेप लेकर आ रही है. इसके बाद पुलिस टीम ने यहां तहसील कार्यालय के सामने नाकाबंदी कर दी.

टीम को कार आती दिखी और उन्होंने उसे रोका। कार की तलाशी ली गयी. पुलिस को डिक्की में दो हरे थैले और एक पीले थैले में गीला गांजा मिला। उसका वजन 61 किलो 500 ग्राम था। इसके बाद राजस्व अधिकारी और शासकीय न्यायाधीश की उपस्थिति में पंचनामा किया गया। इसके बाद कार में सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा गांजा, कार और मोबाइल आदि कुल 25 लाख 48 हजार रुपये का माल जब्त किया गया. 

पूछताछ के दौरान तीनों ने जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि गांजा ओडिशा से खरीदकर नेर में तस्करी के लिए लाया गया था. इसके बाद स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक सुगत पुंडगे ने इस मामले में यहां पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की।