logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

यवतमाल के नए पुलिस अधीक्षक बने कुमार चिंता, डॉ. पवन बन्सोड का हुआ तबादला


यवतमाल: पुलिस अधीक्षक डॉ. पवन बंसोड़ का तबादला अमरावती में कर दिया गया। जिसके बाद अब यवतमाल जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में गढ़चिरौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता की नियुक्ति की गयी है।

पिछले कुछ दिनों से जिले की पुलिस फोर्स में एस.पी. पवन बंसोड़ के तबादले की चर्चा ने काफी जोर पकड़ लिया था। इस बीच गृह विभाग ने 13 अगस्त को भापोसे और रापोसे अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन के आदेश जारी किये गए।

इसमें डाॅ. बंसोड़ को पुलिस अधीक्षक को राज्य अपराध जांच विभाग,अमरावती के पद पर स्थानांतरित किया गया है। गृह विभाग ने गढ़चिरौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता को उनके रिक्त पद पर नियुक्त किया गया है।