logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: महागांव के वाकन में तेंदुए का हमला, सात बकरियों की मौत


यवतमाल: आधी रात के आसपास महागांव तहसील में काला दौलत वन क्षेत्र कार्यालय सीमा में वाकन फार्म के बाहरी इलाके में तेंदुए के हमले में 7 बकरियों की मौत होने की घटना हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाकन के किसान बालू नारायण चव्हाण ने अपने खेत में बकरियों के लिए एक शेड बनवाया था, जिसमें छोटी-बड़ी करीब 13 बकरियों को रखा था।

रात में तेंदुए ने शेड में घुसकर बकरियों पर हमला कर दिया और सातों बकरियों को मार डाला। किसान बालू नारायण चव्हाण सुबह खेत पर आए तो उन्हें इस बात की जानकारी हुई। जब उन्होंने इधर उधर देखा तो सातों बकरियां मृत पाई गईं जबकि 5 बकरियां नहीं मिलीं।

घटना की जानकारी मिलते ही वनपाल प्रेम गंगाखेड़े, सुनील चिरांगे, तहसील पशु चिकित्सा अधिकारी वानोले, वाकन के तलाठी धुले और काला दाऊ वन रेंज कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मृत बकरियों का निरीक्षण कर पंचनामा किया।

इस घटना में किसान बालू चव्हाण को करीब डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।