logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

यवतमाल में बड़ा हादसा; नाले में गिरा ऑटो, पांच की मौत


यवतमाल: जिले के पुसद-दिग्रास रोड पर बेलगवां घाट के पास आज मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। जहां अनियंत्रित होकर के टेम्पों नाले में गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई ,वहीं 12 लोग घायल हो गए। मृतकों में पांच महिलाओं और एक पुरुष का समावेश है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय टेम्पो में 15-20 लोग सवार थे। 

सभी मृतक पुसाद तहसील के मोहा टांडा, गोकी टांडा और पांढुर्ना गांवों के निवासी हैं। सभी मालवाहक वाहन में बकरा लेकर अपनी मन्नत पूरी करने के लिए वाशिम जिले के पोहरादेवी जा रहे थे। जैसी ही टैम्पो बेलगवां घाट पर पहुंचा, ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण छूट गया और टेम्पो पुल से नीचे नाले में गिर गिर गया। गाड़ी में करीब 15 से 20 लोग सवार थे।

हादसा इतना भीषण था कि, पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 12 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुसद ग्रामीण पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में बच्चे भी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतकों की पहचान करने में लगी हुई है।