logo_banner
Breaking
  • ⁕ 1 अगस्त से एसटी में रियायत के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, राज्यभर में 51 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़, बदनामी के डर से आरोपी ने खाया जहर


यवतमाल: जिले में महिलाओं और युवतियों के खिलाफ होने वाले अपराधों में बढ़ोतरी देखी जारही है। ऐसा ही एक मामला मालेगांव तहसील से सामने आया है, जहां नाबालिग के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया गया। वही असफल हो जाने के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। हालांकि, बदनामी के डर के मारे आरोपी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आरोपी का नाम श्रवण गणपत वर्ने (23) है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह अपने माता-पिता के साथ मारेगांव तहसील के एक गांव में रहती है। वहीं आरोपी भी उसी गांव का निवासी है। बुधवार को माता-पिता के बाहर जाने के कारण अपने घर में अकेले बैठी हुई थी। तभी आरोपी उसके घर पहुंचा  और जबरदस्ती उसे अपने घर ले जाने लगा। नाबालिग के मना करने पर जबरदस्ती उसे अपने घर ले गया।

इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ बलात्कार करने की कोशिश की, लेकिन नाबालिग ने उसे धक्का देकर चिल्लाने लगी। तभी आरोपी के बाजू में रहने वाली पीड़िता की चाची वहां पहुंची और आरोपी को फटकार लगाई। आरोपी इस दौरान युवती और उसकी चाची को धमकी देते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि, नाबालिग के माता पिता के घर वापस आने के बाद पीड़िता ने सारी बताई।

जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विविध धाराओं में मामला दर्ज कराया। पुलिस में मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी ने बदनामी के डर से जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों जानकारी मिलते ही आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।