logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यवतमाल दौरा, किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त करेंगे जारी


यवतमाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को एक दिन के यवतमाल दौरे पर आ रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान वह बंजारा समाज के प्रसिद्ध पोहरा देवी मंदिर के दर्शन भी करेंगे। इसी के साथ एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जहां पीएम प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 16वीं किश्त किसानों के खातों में भेजेंगे। साथ की स्वयं सहायता महिला समूह के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त के दो हजार रुपये और नमो शेतकारी महासंमान निधि योजना की दूसरी और तीसरी किस्त के चार हजार रुपये, कुल छह हजार रुपये प्रति किसान आज किसानों के बैंक खाते में जमा किए जाएंगे।  राज्य में 87.96 लाख किसान पात्र हैं, दोनों योजनाओं के बैंक खाते में लगभग 1943.46 करोड़ रुपये जमा होंगे। 

नागपुर से हेलीकॉप्टर से जायेंगे यवतमाल

प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से नागपुर एअरपोर्ट पहुचेंगे। जहां राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री और दोनो उपमुख्यमंत्री उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से यवतमाल के लिए रवाना होंगे। 

वर्धा-कलंब रेल लाइन का उद्घाटन 

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते यवतमाल शहर से कुछ दूर 47 एकड़ में भव्य पंडाल बनाया गया है। दौरे को लेकर प्रशासन ने पुरी तैयारी कर ली है। इस कार्यक्रम में दो लाख महिलाओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान पीएम वर्धा-कलंब रेल लाइन का उद्घाटन भी करेंगे।