logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी, दो लोगों ने खा लिया जहर! प्रशासन के दस्ते को लौटना पड़ा वापस


यवतमाल: यवतमाल जिल की पुसद ग्राम पंचायत में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दुकान हटाए जाने के चलते दो व्यक्तिओं ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस घटना से प्रशासन सहित वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए.     

पुसद पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले जमशेदपुर के रास्ते पर अतिक्रमण की वजह से समस्या की शिकायत चंदन रामजी चव्हाण ने थी. वह अतिक्रमण हटाने के लिए अनशन पर भी बैठे थे. इस संज्ञान लेते हुए पंचायत समिति ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया.

वहीं, शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के लिए सहायक समूह विकास अधिकारी संजय राठौड़ सहित प्रशासन के अधिकारी पुलिस के साथ पहुंचे. इस दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होते ही सुनील उल्हास राठौड़ (40) और गोपाल बालू राठौड़ (30) ने नामक लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की.

अतिक्रमण हटाओ मिशन के अधिकारियों की अचानक कार्रवाई और दोनों द्वारा जहर खाने की घटना से स्तब्ध कमलीबाई उल्हास राठौड़ (60) और कविताबाई बालू राठौड़ (60) की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद चारों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आत्महत्या की घटना से प्रशासन के होश उड़ गए और उन्होंने कार्रवाई रोकनी पड़ी. अभी तक इस घटना को लेकर पुसद ग्रामीण पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

जहर खाने वालों के परिजनों का आरोप है कि अचानक प्रशासन बिना किसी सूचना के शिकायतकर्ता के साथ जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाने पहुंच गया, जिसके चलते यह घटना हुई। उन्होंने आत्महत्या करने पर मजबूर करने का आरोप लगाते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.