logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: 14 लाख रुपए की जब्त शराब बोतलों पर पुलिस ने चलाया रोड रोलर, कोर्ट का था आदेश


यवतमाल: जिले के वणी शहर में सोमवार को पुलिस ने भलार मार्ग पर डंपिंग ग्राउंड के पास जब्त शराब की बोतलों पर रोड रोलर चला दिया. पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री को लेकर की गई कार्रवाई में बड़ी मात्रा में शराब जब्त की थी. ऐसे कुल 245 अपराधों में कोर्ट ने 14 लाख रुपये के शराब स्टॉक को नष्ट करने का आदेश दिया था. 

पुलिस पिछले कुछ वर्षों से थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों पर नकेल कसने के लिए छापेमारी अभियान चला रही थी.कई अवैध शराब विक्रेताओं के यहां छापेमारी कर उनके शराब के स्टॉक जब्त किए गए. इस मामले में कोर्ट ने जब्त शराब को नष्ट करने का आदेश पारित किया था.

कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए पुलिस ने जब्त शराब को नष्ट करने का निर्णय लिया और सोमवार को भलार मार्ग पर डिपिंग ग्राउंड के पास 14 लाख रुपये की देशी-विदेशी शराब की बोतलों पर रोड रोलर चलवा दिया. इस रोड रोलर कार्रवाई के दौरान थानेदार अजीत जाधव, नायब तहसीलदार विवेक पांडे, सहायक पुलिस निरीक्षक माया चाटसे एवं अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे.