logo_banner
Breaking
  • ⁕ अम्मा की दरगाह में 'दरिंदगी'! उर्स में आई महिला से गैंगरेप और जबरन धर्मांतरण; संचालक समेत 3 गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: जिले की प्यास बुझाएगा गोसे खुर्द बांध, 40 क्यूसेक पानी छोड़ा गया ⁕
  • ⁕ युद्ध की परिस्थिति है, ईंधन का संकट है और कांग्रेस के पास बहुमत नहीं; बावनकुले बोले- चुनाव एक तरफा है, इसलिए होने दें निर्विरोध ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चा बेचने का पाप छुपाने के लिए दरिंदे ने 15 वर्षीय पीड़िता का किया 'मुंडन' ,मुख्य मास्टरमाइंड अजय फुलझेले को पुलिस ने दबोचा ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पुलिस वाहन की कार से हुई जोरदार टक्कर, चार बार पलटी गाड़ी, आठ पुलिसकर्मी घायल


यवतमाल: महगाव के हिवरासंगम के पास आज सुबह एक तेज़ रफ़्तार कार और पुलिस वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पुलिस वहान चार बार पलटने के बाद खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक पुलिस अधिकारी सहित आठ लोग घायल हो गए।

घायलों में पुलिस कांस्टेबल संजय विठ्ठल धवणे और अन्य सात कर्मचारी शामिल हैं। यह पुलिसकर्मी उमरखेड में होने वाली धार्मिक रैली के लिए सुरक्षा प्रदान करने जा रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे चालक, अतुल नागमोते सामने आ रहे वाहन की हेडलाइट्स की तेज़ रौशनी के चलते अपनी गाड़ी का नियंत्रण खो बैठे और दोनों गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद पुलिस की गाड़ी पलटियां खाकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए जिसमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए और पांच को हल्की चोटें आई हैं। 

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घायलों को यवतमाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बाद में एक निजी क्रिटिकल केयर सुविधा में भेजा गया।