logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन


पुणे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री जिला न्यायालय से स्वर्गेट तक पुणे मेट्रो खंड का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला न्यायालय और स्वर्गेट के बीच पुणे मेट्रो खंड का भी वर्चुअल उद्घाटन किया। यह पुणे मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण के पूरा होने का प्रतीक है। जिला न्यायालय और स्वर्गेट के बीच भूमिगत खंड की लागत लगभग 1,810 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने लगभग 2,955 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले पुणे मेट्रो के स्वर्गेट-कात्रज एक्सटेंशन की आधारशिला भी रखी।

प्रधानमंत्री ने बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र को भी राष्ट्र को समर्पित किया, जो भारत सरकार के राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत 7,855 एकड़ में फैली एक परिवर्तनकारी परियोजना है। यह छत्रपति संभाजीनगर से 20 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

केंद्र सरकार ने 3 चरणों में विकास के लिए 6,400 करोड़ से अधिक की कुल परियोजना लागत वाली इस परियोजना को मंजूरी दी है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सोलापुर हवाई अड्डे का भी उद्घाटन किया। 

सोलापुर में मौजूदा टर्मिनल भवन को सालाना 4 लाख से अधिक यात्रियों की सेवा के लिए पुनर्निर्मित किया गया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने भिड़ेवाड़ा में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के पहले बालिका विद्यालय के स्मारक की आधारशिला भी रखी।