logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: ऑपरेटर की लापरवाही से प्राइवेट लाइनमैन की हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने संचालक की कर दी जमकर धुनाई


यवतमाल: शिरसगांव सबस्टेशन के अंतर्गत आने वाले खरडगांव में कुछ तकनीकी खराबी के कारण रात से बिजली आना बंद हो गई। इसके चलते लाइन की समस्या देखने के लिए स्थानीय प्राइवेट लाइनमैन पंकज दुर्योधन कर्डे (25) अपने एक दोस्त के साथ शिरसगांव आये।

लाइन की समस्या जानने के बाद वह सब स्टेशन आए और सुचना दे दी कि वो उस स्थान पर काम कर रहे हैं। उस स्थान पर ड्यूटी पर मौजूद ऑपरेटर चक्करवार ने उस फीडर की लाइन बंद कर दी। पंकज के लाइन के पोल पर चढ़ने के बाद उसे बिना कोई पूर्व सूचना दिए फीडर लाइन चालू कर दी गई और जैसे ही लाइन चालू हुई तो काम कर रहे पंकज की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। संचालक की लापरवाही से पंकज की जान चली गई तो आक्रोशित ग्रामीणों ने संचालक की पिटाई कर दी।

जैसे ही यह खबर हवा की तरह खड़गांव और आसपास फैली तो ग्रामीण और इलाके के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। घटना को देखकर संचालक की लापरवाही साफ तौर पर नजर आई और ग्रामीणों ने संबंधित संचालक को मौके पर लाकर जमकर पिटाई कर दी।

वहीं, परिजनों और ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि जब तक हम दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करेंगे वह शव नहीं लेंगे। नेर पुलिस स्टेशन के थानेदार बालासाहेब नाइक और उनके सहयोगी इसकी आगे की जांच कर रहे हैं