logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: सदोबा सावली में रास्ता रोको आंदोलन, सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिलने से किसान नाराज


यवतमाल: किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सोयाबीन की फसल पर पीला मोज़ेक रोग लगने से उपज कम हो गई। कपास पर सूंडी का संकट मंडरा रहा है। कपास की फसल को जीवित रहने के लिए पानी की आवश्यकता होती है।

कुएं में पानी रहने पर बार-बार बिजली बंद होने से सिंचाई संभव नहीं हो पाती है। किसानों ने बार-बार बिजली वितरण कंपनी से संपर्क किया। लेकिन, कोई नोटिस नहीं लिया गया।

नाराज किसानों ने आर्णी तहसील के सदोबा सावली में वसंतराव नाइक चौक पर सड़क पर धरना दिया। इस आंदोलन में हजारों किसानों ने हिस्सा लिया।