logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों का रास्ता रोक आंदोलन


यवतमाल: यवतमाल जिले की आर्णी तहसील में कोलवन गांव के निवासी बुधवार को हुई एक युवक की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रास्ता रोको आंदोलन कर रहे हैं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जबतक गिरफ्तारी नहीं होगी वह रास्ते से नहीं हटेंगे।   

प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्णी शहर में 25 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे स्थानीय सब्जी बाजार में एक युवक की हत्या की घटना घटी है। मृत युवक का नाम कोलवन  निवासी अजय तिलगलवार है।

उक्त घटना का आरोपी फरार हो गया है और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कोलवन के नागरिकों ने ग्रामीण अस्पताल के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वह सड़क से नहीं हटेंगे।