logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: रेत तस्कर ने नायब तहसीलदार पर लगाया रिश्वत लेकर ट्रैक्टर छोड़ने का आरोप, बयान से मची सनसनी


यवतमाल: एक रेत तस्कर ने वणी नायब तहसीलदार पर रिश्वत लेकर अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को छोड़ने के आरोप लगाया है. तस्कर ने वीडियो के जरिए तहसीलदार पर यह सनसनीखेज आरोप लगे है.    

विलास दाहुले ने पूरे राजस्व क्षेत्र में ऑन-कैमरा यह बयान देकर सनसनी फैला दी है. उसने कहा कि घोंसा नदी घाट से रेत की तस्करी की हो रही थी. बंडू तलांडे नामक व्यक्ति के रेत तस्करी करने वाले ट्रैक्टर दोपहर को नायब तहसीलदार कापशिकर ने 70 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया. इस बयान के बाद नायब तहसीलदार शक के घेरे में है. 

दो दिन पहले राजस्व नायब तहसीलदार कापशिकर को सूचना मिली कि घोंसा घाट से एक ट्रैक्टर रेत की तस्करी कर रहा है. कापशिकर ने बिना रॉयल्टी से रेत भरते हुए पाए रंगे हाथ पकड़ा. लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं और हुए संबंधित ट्रैक्टर मालिक से 70 हजार रुपये लेकर उसे छोड़ दिया गया. विलास दाहुले के इस आरोप से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है.

रेत तस्करी की बात कबूली

विलास दाहुले ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार कापसे ने 70 हजार लेने के बाद रेत तस्करी करने वाले ट्रैक्टर को छोड़ दिया. हालाँकि, कापसे नाम का कोई नायब तहसीलदार नहीं है, लेकिन नाम लेते समय उसने कापसे ही कहा. हालांकि, ये भी स्वीकार किया कि हम भी रेत की तस्करी कर रहे हैं. अब अधिकारी वर्ग के एक और दूसरों के लिए अलग नियम लगाकर अपने पहचान के तस्करों का समर्थन करने के आरोप लगने शुरू हो गए हैं.