logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मिले संजय देशमुख, NH 161A पर एक टोल बूथ बंद करने और फोर लेन रोड बनाने के लिए भेज पत्र


यवतमाल: नागपुर से तुलजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 361 भांब में दिग्रस-आर्णी NH 161A से तुपटाकली के बीच 60 किमी से कम की दूरी पर दो टोल बूथ स्थित है। इसके चलते शिवसेना ऊबाठा सांसद संजय देशमुख ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एनएच 161ए पर तुपटाकली स्थित टोल बूथ को हमेशा के लिए बंद करने मांग करते हुए पत्र भेजा है.

इस मार्ग पर 60 किमी से कम दूरी पर दो टोल बूथ हैं, जिसके कारण पुसद और दिग्रस से प्रतिदिन यवतमाल आने वाले नागरिकों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। देशमुख ने कहा कि एनएच 161 वाशिम शहर से गुजरने वाला एक महत्वपूर्ण यातायात मार्ग है। बढ़ती आबादी और वाहनों के आवागमन को देखते हुए तामसी फाटा से अकोला नाका पुसद, नाका हिंगोली नाका होते हुए वाशिम महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम तक इस सड़क को चौगुना करना बहुत जरूरी है।

देशमुख में पत्र में निवेदन किया है कि इस सड़क को फोरलेन बनाने का काम तुरंत शुरू किया जाए। देशमुख ने पत्र में लिखा कि संकरी सड़कें और सड़क पर अतिक्रमण के कारण अक्सर यातायात अवरुद्ध और बाधित होता है। चौगुना होने की स्थिति में आम नागरिकों की तकलीफें कम हो जाएंगी।