logo_banner
Breaking
  • ⁕ TCS नासिक केस में बड़ा खुलासा: चार्जशीट में जाकिर नाइक का नाम, 'इस्लाम ऐप' और ऑफिस की पैंट्री में अश्लील हरकत ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल से फिरौती की मांग; "1.23456 बिटकॉइन दो, वरना डेटा गया" ⁕
  • ⁕ अंबाझरी में दिनदहाड़े 7.30 लाख की लूट, मनी एक्सचेंज कंपनी के मैनेजर पर मिर्च पाउडर फेंककर चाकू से हमला... ⁕
  • ⁕ Nagpur: फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर छात्रा से हुई 1 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

संजय देशमुख को दो साल पहले ही भाजपा से निकाला, जिला अध्यक्ष नितिन भुतडा ने दी जानकारी 


यवतमाल: पूर्व विधायक और मंत्री संजय देशमुख को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष नितिन भुतडा ने बड़ी जानकारी दी है। जिसके तहत देशमुख को दो साल पहले ही पार्टी से निकाल दिया गया था। राज्य में शिवसेना शिंदे गुट और भाजपा की सरकार बनने के बाद से देशमुख के उद्धव गुट में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी। पिछले कई दिनों से वह लगातार उद्धव गुट के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।

भुतडा ने बताया कि, पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए दो साल पहले तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने उन पर कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर कर दिया था। वहीं अब देशमुख के उद्धव गुट में शामिल होने के सवाल पर जवाब देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, उनके जाने से पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा कि, पिछले दो साल में पार्टी के किसी भी कार्यक्रमों में देशमुख न सही शामिल हुए और न ही पार्टी का कोई काम उनके पास था।

उद्धव गुट में होंगे शामिल 

कभी शिवसैनिक रहे देशमुख एक बार फिर से शिवसेना में शामिल होने वाले हैं। गुरुवार को मुंबई के मातोश्री में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के हाथों शिवबंधन बांधेंगे। देशमुख एक उद्धव ठाकरे की शिवसेना में शामिल होने के बाद यवतमाल के दिग्रस विधानसभा सीट पर में उन्हें एक नेता  मिल जाएगा। ज्ञात हो देशमुख दिग्रस से पूर्व विधायक रह चुके हैं।