logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: उमरखेड़ में लगातर चार दिनों से सामाजिक अशांति, कहीं गणेश मूर्ति की खंडित, कहीं विसर्जन यात्रा पर पथराव


यवतमाल: उमरखेड़ तहसील में कुछ उपद्रवी दो दिनों से उत्पात मचा रहे हैं और जनता के साथ-साथ पुलिस को भी परेशान करने का काम कर रहे हैं. अनंत चतुर्दशी के दिन ढाणकी में गणेश मूर्ति तोड़ी गई और विसर्जन पर पथराव भी किया गया.

बुधवार रात 10:30 बजे विदुल गांव में विसर्जन यात्रा पर पथराव किया गया. उमरखेड़ में बस स्टेशन के पास संतोष पेंशनवार की किराना दुकान में आग लगा दी गई, जिससे दो से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ. पुलिस की सतर्कता के कारण दुकान जलने से बच गई.

आधी रात को घटना की एफआईआर दर्ज की गई. सीसीटीवी में अज्ञात आगजनी करने वाला नजर आ रहा है. जनता की मांग है कि लगातार चार दिनों से तहसील में व्याप्त सामाजिक अशांति के चरम पर पुलिस को सख्त कदम उठाना चाहिए.

पिछले चार दिनों से पुलिस की नींद हराम हो गई है. जिला पुलिस अधीक्षक श्री कुमार चिंता, उप जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष जगताप, उमरखेड उपविभागीय पुलिस अधिकारी हनुमंत गायकवाड, पुलिस निरीक्षक संजय सोलंके पूरी तहसील पर नजर बनाए हुए हैं. पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.