logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: दिग्रस शहर सहित तहसील बाढ़ से प्रभावित, धावंडा नदी में आई बाढ़, जनजीवन अस्तव्यस्त


यवतमाल: लगातार बारिश से यवतमाल की कई तहसीलों में जलजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. कई जगह सड़कें और पुल पानी में डूब गए हैं, जिससे भारी मात्रा में यातायात प्रभावित हुआ है. नदियों में बाढ़ के कारण सुबह से ही कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित है.

वहीं, दिग्रस में धावंडा नदी में बाढ़ आने से पानी नदी किनारे के घरों में घुस गया है. इसके चलते प्रशासन गांव में लाउडस्पीकर के माध्यम से नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी दे रहा है. नगर परिषद स्कूल में नागरिकों की व्यवस्था की गई. 

तहसील के कांदली में नहर में बाढ़ आने के कारण बाढ़ का पानी बस्ती में घुस गया, जिससे नागरिकों के घरों में रखे सामान पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं. साथ ही विठोली गांव के पास नाले का पानी गांव में घुस जाने से कई घरों को भारी क्षति पहुंची है. हर जगह बाढ़ की स्थिति के कारण नागरिकों के लिए यह समय कठिन साबित हो रह है.   

इसके साथ फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है. किसानों को बड़े संकट का सामना करना पड़ा है. खेतों के बाहरी इलाके में बाढ़ आने से 14 से 15 खेतों की फसलें पानी में बह गई हैं.