logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

यवतमाल में जारी किसानों की भूख हड़ताल समाप्त: सांसद संजय देशमुख और माणिकराव ठाकरे ने दिया मांग पूरी करने का आश्वासन


यवतमाल: जिले में हाल ही में भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों को गंभीर नुकसान हुआ है, जिसके विरोध में किसानों ने भूख हड़ताल आंदोलन शुरू किया था। पांच दिन तक चले इस आंदोलन के बाद सांसद संजय देशमुख और कांग्रेस नेता माणिकराव ठाकरे ने किसानों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है।

किसानों ने इस आंदोलन के दौरान सरकार से कपास और सोयाबीन की फसलों के उचित दाम और फसलों के नुकसान के मुआवजे की मांग की थी। आजाद मैदान पर आयोजित इस आंदोलन में किसानों ने प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ अपनी आवाज उठाई।

सांसद संजय देशमुख और कांग्रेस नेता माणिकराव ठाकरे ने धरना स्थल का दौरा किया और किसानों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। भूख हड़ताल कर रहे किसानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रशासन ने किसानों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है, जिससे आंदोलनकारियों ने राहत की सांस ली है।