logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: उमरखेड़ में साढ़े 13 लाख की चोरी, दरवाजे का ताला तोड़ अज्ञात चोर ने आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ


यवतमाल: उमरखेड़ में बोरबन के सिद्धेश्वर वार्ड में एक घर में 13.5 लाख की चोरी की घटना सामने आई है इस घटना से हड़कंप मच गया है शिकायतकर्ता का नाम कांता कोंडबा टार्टेकर (55) है।

बोरबन के सिद्धेश्वर वार्ड में रहने वाली कांता कोंडबा टार्टेकर अपने बेटे की मृत्यु होने पर अपने गृहनगर खाबाखंडगांव चली गईं। इसी बीच चोर उनके घर के दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर घुस गये और घर से 2 लाख 85 हजार के 57 ग्राम के आभूषण, 15 हजार के चांदी के आभूषण और 10 लाख 55 हजार की नकदी, ऐसा कुल 13 लाख 55 हजार की चोरी कर ली।

कांता 7 नवंबर को गांव से अपने घर आईं। दरवाजे का ताला टूटा देख उन्होंने अंदर जाकर देखा और उन्हें चोरी होने की जानकारी मिली।इस संबंध में उमरखेड़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दी गई। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उमरखेड़ पुलिस आगे की जांच कर रही है